
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक वांछित एवं ₹20,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 नवंबर 2024 को वादी उत्कर्ष अग्निहोत्री निवासी सिविल लाइन मौहारी बाग ने तहरीर दी थी कि विपक्षीगण ने जान से मारने की नीयत से उन पर और उनके भाई विशाल अग्निहोत्री पर तमंचे से फायर किया और चाकू से हमला कर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें रोहित सोनी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।आज बुधवार को निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित इनामी आरोपी रोहित कुमार सोनी (उम्र 38 वर्ष), निवासी मोहल्ला आदर्शनगर, को जनपद लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र के दरोगाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।



