
संवाददाता सचिन पाण्डेय
सुमेरपुर(उन्नाव)। विकासखंड सुमेरपुर के कंपोजिट विद्यालय कलानी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय, चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी दिवाकर ओझा, जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर कल्पना, जिला बाल संरक्षण इकाई सामाजिक कार्यकर्ता हरिवेंद्र सिंह ने भाग लिया।

बताते चलें कि प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित यह यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करने के बाद विद्यालय में समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने तिरंगे के पोस्टर और झंडे लहराते हुए राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। गाँव वासियों ने भी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। यात्रा के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और संविधान में निहित मूल्यों से परिचित कराया गया। विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक धर्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सामुदायिक कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी बनी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार, इंचार्ज शिक्षक धर्मेश श्रीवास्तव, सौभाग्य सिंह, सौरभ सिंह, आराधना पटेल, शालिनी अवस्थी, जितेन्द्र अवस्थी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


