
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दबंगों और एक युवक के बीच शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान एक पक्ष के दबंगों ने युवक को घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से हमले होने लगे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन तब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कारयवाही की जायेगी


