
लखनऊ।।राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का आधिकारिक पंजीकरण क्रमांक 399/25 के अंतर्गत आज कराया गया, जिसमें संस्थापक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रोशनी शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों में कैप्टन मनोज जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार प्रकोष्ठ), हिंदू वादी पंडित हृदेश शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ), विशाल कुमार (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्रीकांत उपाध्याय (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), पशुपति प्रताप सिंह (राष्ट्रीय प्रमुख सचिव), डॉ. राजीव लोचन शुक्ला एवं गौतम सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), तथा शशिकांत तिवारी (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) शामिल हैं।
सभी पदाधिकारी संगठन के संस्थापक सदस्य भी हैं। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि “राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर” के नाम से फर्जी तरीके से धन उगाही करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि संगठन के 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस नए पंजीकरण से इसे और मज़बूत किया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य मठ, मंदिर और सनातन धर्म की रक्षा करना है, जिसके लिए पूरे देश में तन-मन-धन से कार्य होगा।
आगामी 21 अगस्त को सभी संस्थापक सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जनपद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस व प्रशासन को सूचित करें, ताकि संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जा सके।


