
संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
पीड़िता निधि सिंह (28) 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। बुधवार दोपहर उसका पति शोभित सिंह, जो फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव का रहने वाला है, ससुराल आया
दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
परिजन घायल निधि को मियागंज सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
पीड़िता के पिता नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को ताजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
आसीवन थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है


