
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत, पुलिस ने शहर में अपराधियों पर शिकंजा कस्ते हुए, वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था, आरोपी राज हुसैन उर्फ हुक्की उर्फ रियाज नि0 450 319 शल्लू शाह की तकिया मुफ्तीगंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ, को गिरफ्तार किया,थाना ठाकुरगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी, इस महत्वपूर्ण सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, प्रभारी निरीक्षक चौहान,की यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान, जिन्हें हाल ही में थाने की कमान सौंपी गई है, अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपराध पर लगाम लगाने में जुटे हैं। उनकी टीम द्वारा की गई यह गिरफ्तारी उनके नेतृत्व और पुलिस की सजगता का प्रमाण है। कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आ रहा है। इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


