
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस टीम चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहन में, भिटौली तिराहे पर मौजूद थी, मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई,कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त भानू कुमार अपना थ्री व्हीलर टैम्पो बीकेडी की ओर से मड़ियांव की तरफ आ रहा है, इस सूचना पर तेज तर्रार थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, पुलिस टीम मूकबीर की बताई हुई जगह पर पहुंच कर आरोपी पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम भानू कुमार निवासी नेवादा पोस्ट वाहरगांव थाना इटौंजा, कब्जे से एक मोबाइल व थ्री व्हीलर टैम्पो बरामद हुआ, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई,थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपीयों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


