
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर रोशन जैकब द्वारा विकास भवन सभागार में विकास कार्य एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा करने के पश्चात कलम और तलवार की धरती के नाम से जाने जाने वाले उन्नाव के बड़े चौराहे एवं गांधीनगर तिराहे के री डिजाइन एवं सौंदर्यकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थित में किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि बड़े चौराहे के चारों तरफ पहले अभियान चलाकर खाली कराया गया है इसके अतिरिक्त पार्किंग हेतु कचहरी पुल के साइड में स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है तथा अतिक्रमण से निजात पाने के लिए गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी। इस पर माननीय मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि चौराहे के तीनो ओर जाने वाले रास्तों के आसपास अतिक्रमण मुक्त रखा जाए इसके अतिरिक्त पानी की निकासी हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

