
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। नवाबगंज नगर स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज द्वारा तहसील स्तरीय एवं जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कराटे U-14, U-17, और U-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के हाल में किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह, सचिव नवीन सिन्हा (जिला खेल समिति उन्नाव), निशा सिंह तोमर (जिला व्यायाम शिक्षिका), प्रधानाचार्य माधुरी लता (जीजीआईसी नवाबगंज उन्नाव), कीड़ा अध्यक्ष शिक्षक धर्मेश प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम यादव (जिला व्यायाम शिक्षक) समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके और दीप प्रज्वलित करके किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन श्याम लाल इंटर कॉलेज ने किया था, जिसका सहयोग कराटे एसोसिएशन ऑफ उन्नाव द्वारा प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग दो दर्जन छात्रों ने भाग लिया, जिनमें जीजीआईसी नवाबगंज, जीजीआईसी चमरौली, श्याम लाल इंटर कॉलेज, एबीसी इंटर कॉलेज, हसनगंज, जनसर प्राथमिक विद्यालय और अन्य विद्यालयों के बच्चे शामिल थे।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया और जिन बच्चों ने पहले स्थान प्राप्त किया, उन्हें मंडल कराटे प्रतियोगिता के लिए चुना गया। ये खिलाड़ी आगामी 7-8 अगस्त 2025 को आयोजित मंडल कराटे प्रतियोगिता में उन्नाव का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस प्रकार चयनित बच्चों के नाम निम्नलिखित हैं:
- 25 किग्रा में: कृष्ण (प्रथम स्थान)
- 30 किग्रा में: रौनक (प्रथम स्थान)
- 50 किग्रा में: कारण (प्रथम स्थान)
- 60+ किग्रा में: आदित्य पांडे
- 30 किग्रा में: पल्लवी
- 26 किग्रा में: दिव्यांशी
- 46 किग्रा में: प्रीति
- 40 किग्रा में: महक
- 48 किग्रा में: रिमझिम
- 52 किग्रा में: नंदिनी
- 44 किग्रा में: प्रीति पांडे
इन बच्चों को प्रमाण पत्र एवं सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कराटे एसोसिएशन ऑफ उन्नाव के जनरल सेक्रेटरी अंकित कुमार, प्रेसिडेंट रवि चौरसिया, कैप्टन संतोष तिवारी, संदीप मिश्रा, प्रेम प्रकाश, श्याम नारायण, धीरज सिंह, हिमांशु, मुस्कान, पिंकल, गोविंद, लक्ष्मी समेत सभी कोचों ने अहम योगदान दिया। सभी उपस्थित अनुभवियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य के कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस आयोजन ने उन्नाव में कराटे के खेल को और भी प्रोत्साहन दिया और आने वाले समय में उन्नाव के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान किया।



