
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा अवैध चरस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना बांगरमऊ प्रभारी निरीक्षक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को उ0नि0 राम कुमार दीक्षित मय हमराह पुलिस बल द्वारा प्रमोद कुमार कुर्मी पुत्र रामाधार कुर्मी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम महोलिया थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को कब्जे से 67 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बांगरमऊ पर मु0अ0स0-482/2025 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



