
सहारनपुर।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और लाभार्थियों को चेक व मकानों की चाबियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ‘भैंसा गाड़ी नहीं बल्कि बुलेट ट्रेन’ की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
मुख्य घोषणाएं और बातें –
सहारनपुर की पहचान:
सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर अब विकास, विरासत और स्वदेशी का केंद्र बन रहा है।
“यहां की पहचान मां शाकुंभरी धाम और त्रिपुरी बाला सुंदरी मंदिर से है।”
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय:
इसका निर्माण पूरा हो चुका है, जल्द होगा भव्य लोकार्पण।
कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड से तीर्थ स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
वीर गोगा का आश्रम:
सीएम ने जाहर वीर गोगा के समाधि स्थल के कायाकल्प की जानकारी दी – “900 साल पहले विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेने वाले योद्धा की स्मृति में कार्य हो रहा।”
स्पोर्ट्स और स्मार्ट सिटी:
‘खेलेगा युवा, तभी खिलेगा युवा’ – इसी सोच के साथ हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज।
सहारनपुर को स्मार्ट सिटी योजना में तेजी से किया जा रहा विकसित।
बेहतर कनेक्टिविटी:
अब दिल्ली से सहारनपुर की दूरी 3 घंटे में तय की जा सकती है।
स्वदेशी को प्रोत्साहन:
सीएम ने लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर कारीगरों की तारीफ करते हुए कहा –
“अगर पहले बढ़ावा मिला होता तो यह उद्योग इटली से प्रतिस्पर्धा कर सकता था।”
रक्षा बंधन पर तोहफा:
महिलाओं को 8, 9 और 10 अगस्त को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा।
पिछली सरकारों पर हमला:
“पहली सरकारें जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती थीं, योजनाएं केवल एक परिवार तक सीमित रहती थीं।”
उन्होंने मालेगांव विस्फोट, रामसेतु, और आतंकियों को संरक्षण जैसे मुद्दों पर कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा।
ओडीओपी और विश्वकर्मा योजना:
स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नई पहचान देने वाली योजनाएं, सहारनपुर की मूर्तियां और नक्काशी का बढ़ा सम्मान।
लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ –
सीएम योगी ने कई योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र, चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबियां सौंपीं।
इनमें प्रमुख नाम – ममता, डेविड, भूपेन्द्र, कीर्ति बंसल, अनीता, संदीप शर्मा आदि।
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आह्वान –
सीएम ने सभी से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने,
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने,
और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, काकोरी दिवस जैसे पर्वों को गरिमा से मनाने की अपील की।
उपस्थित प्रमुख नेता –
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह,
महापौर संजय कुमार, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, विधायक राजीव गुम्बर,
कीरत सिंह गुर्जर, मुकेश चौधरी, वंदना वर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा केवल योजनाओं के उद्घाटन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सहारनपुर की सांस्कृतिक पहचान, खेल, रोजगार, कारीगरों और कनेक्टिविटी के संतुलित विकास का खाका सामने रखा।
डबल इंजन सरकार के माध्यम से सहारनपुर अब विकास के ‘बुलेट ट्रैक’ पर है।


