
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।रविवार को उन्नाव जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 06, थाना औरास, थाना आसीवन, थाना हसनगंज, थाना गंगाघाट से 01-01, थाना बांगरमऊ, थाना सोहरामऊ, थाना कोतवाली सदर से 02-02 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।



