
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रविवार को गौरांग राठी जिलाधिकारी जनपद उन्नाव व दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव द्वारा जनपद में जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परीक्षा केंद्रों. सर सैय्यद पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल व जगन्नाथ शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा हॉल, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को जांचा गया तथा परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



