
संवाददाता शिव ओम शर्मा
उन्नाव।।शुक्रवार को हाईस्कूल इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुये उन्नाव क्षेत्र के 296 मेधावी बच्चो के सम्मान समारोह का सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अरोड़ा रिसार्ट में आयोजन कर उन्हे माला, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी, मनीष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी ,सभासद नीशेष जयसवाल , सभासद राजेंद्र भारती , प्रियंका शुक्ला , ज्ञानेंद्र शुक्ला , संजीव निगम , मनोज निगम , नवीन सिंह , श्रद्धा वाजपेई , अतुल गौतम , मंच संचालक सुरेश शुक्ला एवं अन्य सम्मानित बंधुओं की मौजूदगी रही।


