
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना सफीपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया सोलह मार्च को काशी प्रसाद पुत्र स्व0 रामपाल नि0 ग्राम सराय सकहन थाना सफीपुर जनपद उन्नाव की तहरीर पर मु0अ0सं0 81/2025 धारा 115(2)/352/118(1)/131/110 BNS बनाम 1. मनीष पुत्र राकेश 2.वेदराज पुत्र पूरन 3.मंगल पुत्र कुशेहर नि0गण सराय सकहन थाना सफीपुर जनपद उन्नाव के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त धारा 110 BNS का विलोपन कर धारा 109 BNS की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 25.07.2025 को थाना सफीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त मनीष उर्फ गुरूनन्दन पुत्र राकेश उम्र 21 वर्ष निवासी सराय सकहन थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को गन्दानाला पुलिया मेंहदी खेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।

