
लखनऊ -लखनऊ शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने आज लखनऊ की महापौर से उनके लालबाग स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की और महापौर सुषमा खड़कवाल को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और कहा हम इस उपलब्धि के लिए पूरे व्यापारी समाज की तरफ से आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं
संगठन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने कहा यह हम सभी व्यापारियों और शहर वासियों के लिए गर्व की बात है
इस अवसर पर बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा के अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कंकड़, महामंत्री अनुज गौतम, राजीव अरोड़ा, अमरनाथ चौधरी, राजेश गुप्ता,मो सालिम, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, निशीत श्रीवास्तव, विनय अग्रवाल, नीरज तिवारी, प्रमोद यादव, राकेश कुमार अग्रवाल, नीरज वर्मा, शुभम् मोया, शुभम गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल,असीम चंद्रा सहित सभी पदाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


