
ऋषभ तिवारी
लखनऊ। उद्योग और व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के श्री सर्वेश पाठक को साउथ एशियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SACCI) का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इस नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश में SACCI के विस्तार कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी। यह संस्था व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने में सहायक होगी।

हर जिले में बनेगी SACCI कमेटी
संगठन की ओर से यह घोषणा की गई है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में SACCI की स्थानीय कमेटियाँ गठित की जाएंगी। इन कमेटियों का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को सहयोग प्रदान करना, नवाचार को बढ़ावा देना और व्यापारिक समुदाय को एकजुट करना होगा।
उद्योगपतियों और व्यवसायियों का होगा सम्मान
विस्तार के इस चरण में राज्यभर के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायियों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा, जिन्होंने स्थानीय अर्थव्यवस्था और समाज को सशक्त बनाने में योगदान दिया है।
राज्य में रोजगार को मिलेगा बल
SACCI के इस विस्तार से युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।
