कानपुर।।
कानपुर के जाजमऊ इलाके में गंगा किनारे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरबाज खान (20) के रूप में हुई है, जो ऊंचा टीला, बाजपेई नगर का निवासी था। परिजनों के मुताबिक, देर रात किसी दोस्त का फोन आने पर वो घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
मंगलवार सुबह घर से 100 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। युवक के गले पर नुकीले हथियार से हमला कर तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले अरबाज का गंगा पुल से छलांग लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में वह जेल भी गया था और रविवार को ही रिहा होकर घर लौटा था।
परिवार ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस हत्या और वायरल वीडियो वाले एंगल दोनों पर जांच कर रही है।

