
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दर बगिया कटरी पीपर खेड़ा स्थित एक प्लाट जिसे रानी शुक्ला पत्नी करुणा शंकर निवासी 7/798 पोनी रोड थाना गंगाघाट द्धारा मो0 रफी पुत्र मो0 सफी निवासी हाता गम्मू खां कर्नलगंज कानपुर को बेंच दिया जिस पर रजनी देवी पत्नी स्व: रामचंद्र निवासी बालाजी मन्दिर वाली गली गंगाघाट उन्नाव द्धारा दीवानी वाद संख्या 502/16 न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) दक्षिणी उन्नाव में दाखिल किया गया लेकिन विगत वर्ष दिनांक 9 सितम्बर 2024 को उक्तपक्ष की अनुपस्थिति में मुकदमा माननीय न्यायालय द्धारा खारिज कर दिया गया और तब से प्लाट मालिक जब भी अपने प्लाट की बाउंड्री कराने जाता है तो विपक्षी रजनी देवी का पुत्र दबंग पंकज निषाद अपने परिवारजनो के साथ पंहुच कर गाली गलौज करने लगता है और फर्जी मुकदमो में फंसाने की धमकी देता है और मारपीट करने लगता है जिसकी शिकायत 18 जुलाई 2025 को पीड़ित प्लाट मालिक द्धारा जिलाधिकारी उन्नाव को भी दी गईं और कोतवाली गंगाघाट में भी सुरक्षा की गुहार लगाई गई पीड़ित की माने तो विपक्षी द्धारा न्यायालय में कोई पत्रावलीयां प्रस्तुत न किये जाने पर साक्ष्य के अभाव में अनुपस्थित रहने के कारण मुकदमा ख़ारिज किया गया है किन्तु विपक्षी द्धारा अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है न देने की सूरत में प्लाट पर बाउंड्री न बनने देने की धमकी दी जा रही है किन्तु पीड़ित को पुलिस और न्यायालय के निर्णय पर पूर्ण विश्वास है और दबंगो पर उचित कार्यवाही का इंतजार है अब देखना ये है की पुलिस ऐसे उगाही माँगने वालों पर क्या कार्यवाही करती हैं



