
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहुराजमऊ में सोमवार रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक वकील की कार का पहिया चोरी कर लिया। पीड़ित वकील ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
बहुराजमऊ निवासी राहुल सिंह पुत्र राजेश कुमार उन्नाव कचेहरी में वकालत करते हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी कार घर के बाहर उन्नाव-लालगंज हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खड़ी की थी। अगली सुबह जब वह बाहर आए, तो देखा कि कार का पिछला पहिया गायब है।
राहुल सिंह ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें एक स्विफ्ट कार सवार व्यक्ति पहिया खोलते और उसे बीघापुर की ओर ले जाते हुए नजर आए।
घटना के संबंध में राहुल सिंह ने बीघापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

