
संवाददाता शिव ओम शर्मा
उन्नाव। शहर की धवन रोड अब व्यापार नहीं, विवाद का कारण बनती जा रही है। सड़क किनारे दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण से न केवल राहगीर परेशान हैं, बल्कि एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं भी जाम में फंस कर रह जाती हैं।
जगह-जगह अतिक्रमण सड़कों पर ठेले-खोमचे, और दुकान के बाहर फैला सामान—सड़क अब बाजार से ज़्यादा हंगामे का मं बन गई है। आए दिन दुकानदारों और राहगीरों के बीच कहासुनी और मारपीट की नौबत आ रही है, लेकिन उन्नाव पुलिस और नगर पालिका मूकदर्शक बनी बैठी है
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद ना कोई ठोस कार्रवाई ना कोई अभियान। प्रशासन की नर्म रवैये ने अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं।

