
राजस्व विभाग गलत ढंग से कर रहा पैमाइस
वन विभाग की जमीन में राजस्व के लोग अवैध वसूली के चक्कर में जुटे राजस्व निरीक्षक चंद्र पाल “पाल” पर अवैध कब्जे दारों से वसूली का आरोप
फतेहपुर। सदर तहसील के गांव मिश्रा मऊ में वन विभाग की 45 बीघे जमीन पर अवैध कब्जे का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है वन विभाग और राजस्व विभाग मिलकर “नजराने”की गणित के तहत कब्जा कराते रहे इसका परिणाम यह हुआ कि लोगो ने बेखौफ मकान बनाए। गत दिनों एक कार्यक्रम में आए जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल के पास इसी गांव के गोरेलाल पाल पुत्र राम आसरे ने मामले को संज्ञान में डाला तो प्रभारी मंत्री भड़क गए उन्होंने तुरंत जिला अधिकारी को अविलंब कार्यवाही करने को कहा ।
जिला अधिकारी के आदेश वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आनन फानन वन विभाग ने नोटिस कब्जा हटाने की जारी कर दिया इन अवैध कब्जे धारकों की सूची में शिकायत कर्ता खुद शामिल है जिससे राजस्व और वन विभाग चुप्पी साध गया। शिकायत कर्ता अपने तार भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल से जोड़ कर अपना घर बचाने का दबाव बना रहा है जिससे गांव में तरह तरह की अटलें जोर पकड़े है। ग्रामीणों का आरोप है कानूनगो चंद्रपाल लोगो को “समझ लेने”की घुड़की देकर तहसील बुला रहे हैं। उधर आदर्श लोक दल के प्रांतीय प्रमुख राम प्रसाद ने बताया राजस्व निरीक्षक की शिकायत वे मुख्य मंत्री आदित्य नाथ से करेंगे।


