
लखनऊ।।एक दिन, एक संकल्प — आबादी से अधिक पौधे लगाकर रचेगा उत्तर प्रदेश इतिहास!
पूरे उत्तर प्रदेश में “वन महोत्सव” जनांदोलन का रूप लेने को तैयार
“एक पेड़ मां के नाम” थीम पर योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव-2025 को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक और जारी किया वृक्षारोपण महाअभियान का लोगो
एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य!
प्रदेश की कुल जनसंख्या (25 करोड़) से भी अधिक पौधारोपण
2017–2024: अब तक 204.92 करोड़ पौधे लगाए
देहरादून वन सर्वेक्षण के अनुसार
हरित क्षेत्र में 3 लाख एकड़ की वृद्धि दर्ज
हर नवजात को मिलेगा ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ और एक पौधा
सीएम ने कहा –
“हर शिशु के साथ एक वृक्ष जन्म लेगा। इस अभियान से ग्रीनवेव बनेगी और हीटवेव पर रोक लगेगी।
कहां-कहां होंगे पौधरोपण?
स्कूल और कॉलेज
प्रोजेक्ट अलंकार” के तहत सभी स्कूलों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोप
अस्पताल और मेडिकल कॉलेज सहजन, नीम, पीपल जैसे छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे
औद्योगिक इकाइयों में
सघन पौधरोपण अनिवार्य
एक्सप्रेसवे किनारे हरित पट्टी सभी मुख्य मार्गों पर सर्विस लेन के बीच ग्रीनबेल्ट
गो-आश्रय स्थलों में नीम, पाकड़, पीपल प्राथमिकता पर
नदी और तालाब किनारे पौधरोपण व पुनर्जीवन कार्य
पौधों की उपलब्धता – कोई कमी नहीं
कुल 52 करोड़ 43 लाख पौधे तैयार
1901 वन विभागीय पौधशालाएं
146 उद्यान विभाग की नर्सरी 55 रेशम विभाग नर्सरी
484 निजी नर्सरी
जनसहभागिता को मिलेगा बढ़ावा
नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, प्रभात फेरी और वाद-विवाद से जागरूकता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से भी एक पौधा लगवाने की अपील
सीएम योगी का संदेश
यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, हरित क्रांति है — ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी की ओर एक मजबूत कदम

