
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।आसीवन थाना क्षेत्र, जनपद उन्नाव
गौरा कला के रामू और सहबसी की निशा ने शनिवार को मां कालिका मंदिर में वैदिक रीति से विवाह कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया।
दो साल का प्रेम, मंदिर में परिणय
रामू (22), जो लखनऊ में जोमैटो डिलीवरी बॉय है, का पासी समाज कीनिशा (20) से पिछले *दो वर्षों से प्रेम संबंध था।
रामू के परिजन शादी को राजी थे, लेकिन निशा के घरवाले सख्त विरोध में थे।
नोटरी हलफनामा और मंदिर में शादी
शुक्रवार को दोनों ने कानूनी तौर पर नोटरी में हलफनामा जमा कर अपनी मर्जी से शादी करने का ऐलान किया।
शनिवार को गांव के ही मां कालिका मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित देवीदयाल द्विवेदी ने शादी संपन्न कराई।
शादी पूरी तरह से बिना दहेज के संपन्न हुई।
थाने तक पहुंचा मामला, प्रधान प्रतिनिधि ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
शुक्रवार शाम को निशा के परिजन रामू को माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी बुलाकर मियागंज चौराहे ले गए, जहां विवाद बढ़ गया।
पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों को थाने भेजा।
गौरा कला के प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौरसिया ने पहल कर मामला शांत कराया और शादी की राह आसान की। लड़की के परिजन नहीं हुए भावुक, लौटे बिना आशीर्वाद दिए
निशा के परिजन मंदिरपहुंचे जरूर, लेकिन न वर-वधू को आशीर्वाद दिया और न ही किसी रस्म में हिस्सा लिया।



