
बरेली।। डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार (23) का हत्यारा उसका ही बॉयफ्रेंड निकला। नीतू की लाश 16 मई को खेत में मिली थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने नीतू की कॉल डीटेल खंगाली तो आरोपी अशोक कुमार (24) पर शक हुआ।
जांच में पुलिस को अशोक की लोकेशन का पता चला। रविवार रात 2 बजे एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और सीबीगंज पुलिस की टीम ने ट्यूलिया अंडरपास के पास अशोक को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ सीबीगंज थाना क्षेत्र के ट्यूलिया अंडरपास के पास हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है



