
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली। वामा सारथी की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं जनपद के विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्पडेस्क के समन्वय से पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया गया।

काउंसलिंग से टूटते रिश्तों को मिला नया जीवन
परिवार परामर्शदाताओं व महिला हेल्पडेस्क की टीम ने संबंधित दंपत्तियों की काउंसलिंग कर उनके मतभेदों को समाप्त किया। इस प्रयास के तहत कुल 17 जोड़े आपसी रज़ामंदी से साथ रहने के लिए सहमत हुए।
थानोंवार आंकड़े इस प्रकार रहे
महिला थाना उन्नाव से – 05 जोड़े
थाना गंगाघाट से – 04 जोड़े
थाना औरास व थाना बांगरमऊ से – 02-02 जोड़े
थाना बेहटा मुजावर, कोतवाली सदर, बारासगवर व सफीपुर से – 01-01 जोड़ा

प्रशंसनीय योगदान
इस पुनीत कार्य में डा. आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी – परिवार परामर्श समिति, तथा सलाहकार डा. सगीर अहमद, डा. अवसार अली एवं सहयोग अंकित रघुवंशी का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस टीम से महिला हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, म0का0 लक्ष्मी सिंह, कीर्ति सिंह, प्रीति चौहान, अजेता राजवंशी, सुमन यादव, नीलम यादव, शीलू एवं दुर्गेश ने सक्रिय भूमिका निभाई।



