
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सफीपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 16.03.2025 को प्रार्थी काशी प्रसाद पुत्र स्व0 रामपाल निवासी सराय थाना सफीपुर जनपद उन्नाव द्वारा थाना सफीपुर पर तहरीर सूचना दी कि मेरा पुत्र सोनू गांव की दुकान पर सामान लेने गया था तभी 01. मनीष पुत्र राकेश 02. वेदराज पुत्र पूरन 03. मंगल पुत्र कुशेहर निवासीगण सराय सकहन थाना सफीपुर जनपद उन्नाव ने मारपीट व चाकू से हमला कर दिया जिससे मेरा पुत्र गंम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त तहरीर सूचना के आधार पर थाना सफीपुर द्वारा मु0अ0सं0 81/2025 धारा 115(2)/352/118(1)/131/109 बीएनएस किया गया था।
मुकदमा उपरोक्त में आज दिनांक 29.06.2025 को उ0नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त वेदराज पुत्र पूरन नि0 ग्राम सराय सकहन थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 55 वर्ष को घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।



