
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार से वृंदावन जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोट आईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार सड़क के किनारे कर आवागमन बहाल कराया।
बिहार प्रांत के जिला छपरा अंतर्गत कस्बा व थाना जनता बाजार निवासी रवि कुमार माझी कार द्वारा चार अन्य साथियों के साथ बिहार से वृंदावन मथुरा जा रहे थे्। तभी बुधवार की सुबह करीब 6 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अवस्थी खेड़ा के सामने तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से जा टकराई और विपरीत दिशा में जाकर पलट गई । हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार कुल पांच लोगों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची यूपीडा रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ी कराई और मार्ग पर आवागमन बहाल कराया।
