
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर खालसा निवासी अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिय।परिजनों द्वारा नाजुक हालत में यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही अधेड़ की मौत हो गई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर खालसा निवासी निजामुद्दीन 50 वर्ष पुत्र अजमत ने अज्ञात कारण के चलते आज शुक्रवार की सुबह घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन आनन-फानन उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल उन्नाव जा रहे थे । तभी रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। चर्चा है कि निजामुद्दीन मानसिक रूप से बीमार था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।



