
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर कैसरबाग पुलिस को वादी अनुराग गौतम निवासी 250/68, भीमनगर याहियागंज थाना चौक लखनऊ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, बनाम अज्ञात अभियुक्तगण 1 विक्की राना उर्फ पहाड़ी निवासी 7 सीटर रोड फैजुल्लागंज मार्बल वाली ढाल निकट गुप्ता जनरल स्टोर लखनऊ,2 आकाश कश्यप निवासी 101/01/47 राजीव नगर बरूनी खंदक थाना कैसरबाग, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।थाना कैसरबाग के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपीयों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


