
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ कमिश्नर द्वारा दिशा निर्देश पर, थाना महानगर,मध्य, क्षेत्र में पुलिस को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई,कि माउंट कार्मल स्कूल के पास बादशाह नगर केनरा बैंक के सामने सड़क के किनारे अज्ञात व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा हुआ है, जिस भाऊ राव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर लाया गया, जिसे मृत्यु बताया गया, पेट व कंधे पर चाकू अंदर तक घुसा हुआ था, गंभीरता को देखते हुए महानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान व अभियुक्त की तलाश पुलिस टीम ने जारी कर दिया, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस टीम ने आरोपी को मात्र 3 घंटे में गिरफ्तार किया, शिवाकांत मिश्रा, निवासी गोलागंज थाना बौण्डी जिला बहराइच, लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, टीमें अपराधियो के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई,


