
हरदोई। फर्दापुर में किसान लान में चल रहे शांति संदेश में विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक एवं विश्व शांति दूत मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम जी ने कहा कि जीवन अपने आप में एक अनमोल उपहार है और प्रत्येक व्यक्ति पूर्ण है।
“हर जीते जागते मनुष्य के अन्दर कुछ अद्भुत घटित हो रहा है. हर मनुष्य के ह्रदय में वह परम सुन्दरता, शान्ति व आनंद का अनुभव मौजूद है.
उन्होंने कहा कि मैं लोगो को याद दिलाता हूँ कि जीवन अपने आप में एक उपहार है. मैं लोगों को अपनी समझ के दरवाज़े खोलने के लिए प्रेरित करता हूँ, ताकि वो भी संतुष्टि का अनुभव कर सकें. मेरे लिए हर मनुष्य पूर्ण है. सभी के अन्दर वो सूर्य रुपी उजाला चमक रहा है जो गुप्त अँधेरे को बाहर फ़ेंक सकता है.
मैं लोगो के सामने ये प्रस्ताव रखता हूँ कि तुम्हारे अन्दर भी वह जगह है जहां तुम शान्ति का अनुभव कर सकते हो. मुझे लगता है ये एकमात्र ऐसा सन्देश है जिसकी इस संसार को, हर एक व्यक्ति को बहुत ज़रुरत है.
प्रेम जी ने कहा कि मेरा सन्देश सिर्फ शब्दों तक ही सीमित नहीं है, मैं आपके अन्दर स्थित उस परम शान्ति का अनुभव करा सकता हूँ. मेरा सन्देश न नया है न पुराना, ये समय से परे की बात है. जिस शान्ति, संतुष्टि कि तलाश तुम्हें है वह हमेशा से तुम्हारे अन्दर थी, है, और रहेगी. जो लोग इसे पाने की इच्छा रखते हैं, मैं उनकी हर संभव मदद करना चाहता हूँ- और मैं कर सकता हूँ । कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा समापन सचिन स्वर्णकार ने किया कार्यक्रम में रामबरन वर्मा, शिव सिंह, गिरजेश सिंह, संगीता, ओमप्रकाश कश्यप, अंजली यादव, प्रकाश चंद्र आदि गुरु भक्तों ने सेवा की।

