
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मय एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 23.06.2025 को उ0नि0 करुणाशंकर श्रीवास्तव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र शंकर लोधी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मसवासी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर करोवन मोड के पास से गिरफ्तार गिया गया।



