
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस को वादी मुकदमा सूरज गुप्ता निवासी राधाग्राम डोडा कॉलोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ, उपस्थित थाना आकर वादी के छोटे भाई कृष्ण गुप्ता को मोनू यादव के द्वारा गाली गलौज करना व जान से करने की धमकी देना तथा गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या कर देने के संबंध में, लिखित तहरीर के आधार पर, थाना मड़ियांव में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बनाम मोनू यादव राधा ग्राम डोडा कॉलोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ को पंजीकृत किया गया, वादी के छोटे भाई कृष गुप्ता की हत्या करने वाले अभियुक्तगण आरोपी संजय यादव उर्फ मोनू यादव,2 वसीम खान उर्फ राजा, निवासी छठामील मुस्लिमनगर थाना जानकीपुरम लखनऊ, 3 आमिर निवासी रामलीला मैदान नौबस्ता निकट बड़ा खदान थाना मड़ियांव लखनऊ,4 आरिफ निवासी जानकीपुरम सेक्टर 2 झोपड़पट्टी थाना जानकीपुरम लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


