
लखनऊ। विश्व योग दिवस पर बलरामपुर अस्पताल में योग का विशेष सत्र आयोजत किया गया जिसमें डाक्टरों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। बलरामपुर अस्पताल के डाक्टरों ने एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग की थीम पर लोगों को प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया। यागाभ्यास में में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि योग हमारी संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, जो इतनी व्यापक है कि स्वास्थ को बेहतर बनाए रखने में संजीवनी का काम करती है। योग में इतनी क्रियाएं हैं, जिन्हें सभी आयु वर्ग के लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री के साथ आमजन ही नहीं बल्किसंपूर्ण विश्व में योग किया जा रहा है। योग के महत्व पर अस्पताल के निदेशक डा. दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के पाण्डेय और चिकित्सा अधीक्षक डा. हिमांशु चतुव्रेदी ने विस्तार से प्रकाश डाला। डा0 दिनेश कुमार ने कहा कि योग करने से मानसिक शान्ति की प्राप्ति होती है। आज विश्व को भारतीय योग का महत्व ज्ञात हो चुका है। विश्व में शान्ति बनाये रखने के लिये यागा आवश्यक है।


