
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव । मानसून के पहले दिन की बरसात में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और 6 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। एक महिला गम्भीर रुप झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस वनायब तहसीलदार सदर ने दैवीय आपदा के तहत रिपोर्ट भेज दिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेडा निवासी ज्योती पत्नी रामराज मवेशी चराने गई थी। उसके साथ गांव की शारदा पत्नी रामनरेश, कमला पत्नी रामकिशोर, रामबाबू बकरियां चरा रहे थे। गुरुवार को साम साढे चार बजे बरसात में बिजली कडकने लगी। सभी लोग गांव के छोटा के बाग में चले गये जहाँ जामुन के पेड पर आकाशीय बिजली गिरने से ज्योती, शारदा और बकरियां चपेट में आगई। ज्योती और छह बकरियों की मौके पर मौत हो गई। शारदा गम्भीर रुप से झुलस गई। आकाशीय बिजली की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने झुलसी महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सय्यक जन कल्याण संस्था के कार्यकर्ता ने विनीत राजवंशी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा धर्मराज ने राजस्व विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार यसवंत सिंह लेखपाल आशीष श्रीवास्तव ने दैवीय आपदा के तहत रिपोर्ट शाशन को भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है



