
फतेहपुर। शिकायतकर्ता चक्रदत्त तिवारी निवासी ग्राम घोरहा तहसील बिन्दकी का आराजी संख्या 780 क व 781 के धारा 116 उ0प्र0 राजस्व संहिता में उप जिलाधिकारी (न्या(०) बिन्दकी द्वारा पारित प्रारम्भिक बिक्री के आदेश के क्रम में हिस्सा फाट व नक्शा नजरी बनाने के एवज में आरोपी लोकसेवक सीताराम निवासी अहमदगंज थाना कोतवाली सम्प्रति राजस्व लेखपाल क्षेत्र करनपुर पधारा तहसील बिन्दकी जनपद फतेहपुर द्वारा रिश्वत के रूप में रू0 5000/- की मांग की गयी थी।
शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज की टीम द्वारा कानूनगो कक्ष तहसील परिसर बिन्दकी से शिकायतकर्ता चक्रदत्त तिवारी से आरोपी लोकसेवक सीताराम सम्प्रति राजस्व लेखपाल उपरोक्त को लोक सेवक साक्षीगण के समक्ष 5000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत करा दिया।