
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव 1़6 जून।।श्रमायुक्त एस0एन0 नागेश ने बताया है कि उ0प्र0 के आदेश में 12 जून से 17 जून के मध्य बाल श्रम निषेध सप्ताह आयोजित किये जाने संबंधी निर्देश के क्रम में मैसर्स एग्रीकाॅम फूड्स प्रा0लि0, बंथर, उन्नाव में बाल श्रम व बाल अधिकार विषय पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरीय तथा बाल श्रम के विरूद्व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें एस0 एन0 नागेश, सहायक श्रमायुक्त, इन्दीवर जोशी एवं राधे श्याम सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उन्नाव उपस्थित रहे।
मैसर्स एग्रीकाॅम फूड्स प्रा0लि0 के मैनेजर शान एवं आशीष तथा अन्य श्रमिकगण उपस्थित रहें। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 एवं संशोधित अधिनियम, 2016 के मुख्य प्राविधानों से अवगत कराते हुए बाल श्रम निषेध के संबंध में जागरूकता फैलाने के उददेश्य से उपस्थित श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि उक्त जानकारी अपने जान-पहचान के तीन लोगों को अवगत कराएं और उनसे अनुरोध करें कि वें अपने परिचित तीन लोगों को आगे जानकारी प्रदान करें। इस तरह एक कड़ी बनाकर कार्य किया जाये। कहीं भी बाल/किशोर श्रमिक कार्यरत दिखने पर चाइल्ड हेल्प लाइन एवं स्थानीय श्रम कार्यालय को सूचना दें ताकि तत्काल नियोजित करने वाले के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अपनायी जा सके।



