
संवाददाता सचिन पाण्डेय
बांगरमऊ, उन्नाव।। कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर सड़क के ऊपर फैली मक्का के चलते तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहद नाज़ुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी ख़ुशनूर अली 30 वर्ष पुत्र रसीद नगर के एक अस्पताल में भर्ती भांजी को देखने बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में देर रात गांव के ही निकट स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फैली मक्का की फसल पर उसकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को आनन-फानन यहां के निजी अस्पताल लाए। जहां के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत बेहद नाज़ुक देखकर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही



