उन्नाव।।भूमि संरक्षण एवं ऊसर सुधार अधिकारी उन्नाव शशांक ने जनपद के सभी कृषक भाइयों को सूचित किया है कि जनपद उन्नाव को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक “पर ड्राप मोर क्राप” उपघटक ”अदर इन्टरवेंशन“ योजनान्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में कुल 54 खेत तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमे सामान्य प्रकार के 33 खेत तालाब एंव पूर्व में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित लाभार्थी कृषकों के 21 खेत तालाब है। जिसमें कृषको का चयन प्रथम आवक, प्रथम पावक के सिद्धान्त पर किया जाएगा। इच्छुक कृषक विभागीय पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 खेत तालाब हेतु बुकिंग लिंक पर जाकर क्लिक कर बुकिंग/टोकन जनरेट कर सकते है। कृषक खेत तालाब में संचित वर्षा जल का उपयोग आस-पास के खेतो में बोई गई फसलो में जीवन रक्षक सिंचाई के लिए साथ ही तालाब में मछली पालन एवं सिघाड़ा उत्पादन कर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, ऊसर सुधार उन्नाव में अभिषेक मिश्रा, वरि0प्रा0सहा0ग्रु0-ए एवं कुलदीप सिंह, अवर अभियन्ता से सम्पर्क कर सकते है। इच्छुक कृषक आवेदन हेतु आनलाईन टोकन जनरेट करने के उपरान्त 10 दिवस के अन्दर आनलाईन पेमेन्ट के माध्यम से टोकन धनराशि रू0 1000.00 एवं खेत तालाब हेतु बिल अपलोड कर सकते है। ऐसे लाभार्थी जिन्होने पंजीकरण तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर लिया है एवं खेत तालाब योजना के अन्तर्गत तालाब निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है, को पम्पसेट ( डीजल एवं इलेक्ट्रिक ) पर 50 प्रतिशत अथवा रू0 15000.00 जो कम हो का अनुदान दिया जाएगा।


