
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत परियर में बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण चिलचिलाती धूप में दूर-दूर से पानी ढोकर लाते हैं ग्रामीण।ग्रामीणों ने बताया है प्यास बुझाने के लिए दूर दूर से पानी लाना पड़ता है।इतनी अधिक गर्मी में परियर में पीने के पानी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है जो पानी पीने के लिए मिलता था उसको भी जल जीवन मिशन के तौर पर बन रही टंकी को बरसों बीत गये है पर अभी बन नहीं पाई है
दूसरी तरफ कम वोल्टेज के कारण लाइट परेशानी का सबब बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को समरसेबल से पानी निकालना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी क्षेत्रीय अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है इसी कारण से चिलचिलाती धूप में बच्चे और बुजुर्ग दूर से पानी ढोकर लाते हैं अधिक धूप होने के कारण कई लोग बीमार भी पड़ जाते हैं
ऐसे में क्षेत्रीय अधिकारी परियर गांव में पानी की उचित व्यवस्था करने की कृपा करें।



