
लखनऊ।।ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में नरही बाज़ार में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भंडाले से पहले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ ,महामंत्री संजय अग्रवाल ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारियों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना एवं आरती की
व्यापारियों ने भण्डारे में भक्तों को
फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, मट्ठा, छोला -चावल ,पूड़ी सब्जी का वितरण किया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता , नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र उपाध्याय,
ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल ,नरही बाज़ार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, नरही बाजार के महामंत्री एवं मुख्य आयोजक संजय अग्रवाल ,अश्विनी मिश्रा, प्रकाश मोहन भार्गव, अभिषेक केसवानी, सुभाष श्रीवास्तव
मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया