
लखनऊ- व्यापारियों की देश की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियो को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले तुर्की और अजरबेजान जैसे देशों से आयात और निर्यात पूर्णता बंद कर दें हम इन दोनों आतंकवाद के समर्थक देश का व्यापार बहिष्कार करते हैं हमारा नुकसान होगा हम सहन कर लेंगे परंतु किसी भी कीमत पर हमारे राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने वाले आतंकवादी देश के समर्थक को स्वीकार नहीं करेंगे
आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के पदाधिकारियो ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए दारुल सफा कार्यालय से बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पैदल मार्च किया हाथों में आतंकवादी देश के व्यापार बहिष्कार की तख्ती लेकर दारुलशफा से लाल बाग तक नारे लगाते हुए पदयात्रा की व्यापारियों को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि वह भारत का भाव हमेशा सर्वे भवंतु सकिना सर्वे संतु निरामया का रहता है परंतु तुर्की के भूकंप में जिस देश में सबसे पहले मदद की वह भारत था और आज वही तुर्की देश भारत को आंखें दिखा रहा है ऐसे तुर्की का हम पूरे देश में बहिष्कार करते हैं चाहे ज्वेलरी का व्यापार हो मार्बल का व्यापार हो तंबाकू का व्यापार हो या किसी भी प्रकार के कपड़े का व्यापार हो किसी भी प्रकार का लेनदेन इन दोनों देशों से नहीं किया जाएगा
दारुल सफा से लालबाग तक चलने वाले व्यापार मंडल के पदाधिकारी में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी,प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ के महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग बंसल,सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, महिला की उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, बाराबंकी से राजेंद्र शर्मा, रंजीत गुप्ता, इस्लामनगर बदायूं से विकास गुप्ता, प्रमुख रूप से शामिल रहे