
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।बोर्ड परीक्षाओं के पेपर सुपुर्द करने पहुचे कार सवार डी आई ओ एस उन्नाव कार्यालय के कर्मचारी का हाथ कालेज गेट में दब गया.जिन्हें नजदीकी सी एच सी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से परीक्षा केंद्रों पर पेपर वितरित करने पंहुचा वाहन से सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवगांव स्थित गिरजादेवी विश्वामित्र इंटर कालेज पंहुचा जहां मुख्य द्वार के स्थान पर पीछे लगे छोटे गेट से वाहन अंदर ले जाने का प्रयास किया. जिस पर सवार डी आई ओ एस कार्यालय कर्मचारी आसीवन थाना क्षेत्र मियागंज निवासी सचिन 35 वर्ष पुत्र रामबाबू हाथ बाहर किए थे जो दीवार व गेट के बीच फस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कालेज स्टाफ उन्हें लेकर सी एच सी सफीपुर ले गए जहा डाक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना पर पहुची जी जी आई सी की प्रिंसिपल रचना निगम ने जिला कार्यालय में सूचना देकर जिला अस्पताल भिजवाया.कालेज के प्रधानचार्य राघवेंद्र कुमार ने बताया कि आए अन्य कर्मचारी पेपर वितरित करने अन्य परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए.



