
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।गंगाघाट शुक्लागंज क्षेत्र में जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा मरहाला चौराहे पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया सार्वजनिक शौचालय के उद्घाटन पर सदर विधायक पंकज गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे एवं अधिशाषी अधिकारी मुकेश मिश्रा सहित कई सभासद उपस्थित रहे सार्वजनिक शौचालय में शौच हेतु कुल 9 सीट बनाई गई जिसमें दिव्यांग नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तीन कमबोर्ड सीट बनाई गई अन्य 6 आम नागरिकों के लिए बनाई गई साथी स्नान हेतु आधुनिक बॉथरूमों का निर्माण भी कराया गया सार्वजनिक शौचालय की देखरेख हेतु केयरटेकर रूम की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई गंगा घाट क्षेत्र में थाने के निकट एक सार्वजनिक शौचालय पहले से ही उपलब्ध था और दूसरे सार्वजनिक शौचालय के उद्घाटन से दूर से आने वाले लोगों को राहत मिली।



