
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 13.02.2025 को थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0-65/2025 धारा 108/352 बीएनएस बनाम रवि गौतम पुत्र राकेश कुमार गौतम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बलभद्रखेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था।दिनांक 16.02.2025 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि गौतम उपरोक्त बलभद्रखेड़ा मोड़ पोनी आजाद मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।।



