
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ के बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन में शादी के दौरान रात्रि लगभग 10:30 बजे तेंदुआ आ जाने से दहशत हो गई।
एक व्यक्ति मैरिज लॉन में किसी कार्यवश छत पर गया था वहां उसे तेंदूआ दिख गया। वह डर के मारे हड़बड़ाहट में छत से ही कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मैरिज लॉन में तेंदुए का पता लगता ही पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया और लान को खाली कराया गया। तेंदुआ भाग कर ऊपरी मंजिल पर कहीं छुप गया था जो रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च करते हुए ऊपर दिखा। तेंदुए ने तुरंत दुपट्टा मारा जिससे एक उपनिरीक्षक के हाथ का पंजा घायल हो और उनकी राइफल आज से छूट कर गिर गई साथ ही हड़बड़ाहट में रेस्क्यू टीम के कुछ लोग सीढ़ियों पर लुढ़क गए।
वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों से घरों में रहने के साथ सतर्क रहने की अपील की है।
ज्ञातव्य हो कि रहमान खेड़ा के आसपास कई दिनों से जंगलों में भटक रहे बाघ को अभी तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है ,इस बीच मैरिज लॉन में तेंदुए की उपस्थित एक नई दहशत का कारण बन गई।
खबर लिखे जाने तक पता चला कि 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए का वजन लगभग 90 किलोग्राम बताया गया है।


