
सीतापुर ।मिश्रित सीतापुर / कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुफ्फापुरवा मजरा जसरथपुर निवासिनी मानसी पुत्री सुभाष शुक्ला ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से दान दहेज के साथ ग्राम सेमरा खुर्द थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी निवासी मिथिलेश शुक्ला पुत्र तोताराम के साथ 6 अप्रैल 2011 को हुई थी । परंतु पीड़िता के पति मिथिलेश व देवर अनूप शुक्ला , शिव शंकर शुक्ला , अनुराग शुक्ला उसे प्रति दिन प्रताड़ित करते रहते थे । दिनांक 24 जून 017 को सभी आरोपी एक राय होकर उसको बंधक बनाया और काफी मारा पीटा । तथा जबरिया कस्बा मिश्रित लाकर छोड़ गए । पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची । और अपनी मां को सारा हाल बताया । जिस पर उसकी मां ने दिनांक 27 जून को कोतवाली मिश्रित में सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराया था । परंतु आरोपियों ने पीड़िता को बहला फुसला कर उक्त मुकदमें में सुलह समझौता लगवा लिया । तथा उसके बाद फिर से प्रति दिन प्रताड़ित करने लगे । दिनांक 26 जनवरी 025 को आरोपी पति ने दूसरी शादी भी कर ली है । पीड़ित महिला ने प्रदेश शासन सहित सभी उच्चाधिकारियों को मांमले का शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं


