
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज में कमलावती रिसर्च एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें आंख,दांत,सर्दी,बुखार, सुगर ,हड्डीरोग,बीपी,मानसिक रोगी,पेट रोग, चर्म रोग ,लमरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जांच व दवाइयां निशुल्क दी गई।शिविर में 110 मरीज आए।जिसमे 14 आंख के मरीजों का पंजीकरण किया गया।जिनका कमलावती हॉस्पिटल उन्नाव में निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
इस अवसर पर डा आंचल वर्मा, डा एसके वर्मा, डा एके रावत, डा एसके तिवारी, डा आर के पटेल, डॉ प्रवीन निगम आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
फाउंडेशन के सदस्य डॉक्टर आंचल वर्मा ने बताया कि निःशुल्क कैंप में नेत्र रोग ,डेंटल,हड्डी रोग,पेट रोग,शुगर ,मानसिक रोग के मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाई दी गई है।आंख के 14 मरीजों का पंजीकरण किया गया है।


