
उन्नाव।। जनपद में एक चौंकाने वाला वाक्या समाने आया। जहां प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने भी फांसी लगा कर जान दे दी। दोनों शादी शुदा थे और दोनों के दो दो बच्चे थे। दोनों का 2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है,तो प्रेमी गांव में ट्रैक्टर चलाता है। ग्रामणों ने बताया दोनों के प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों में चल रहा था विवाद।

बताते चलें जनपद के सफ़ीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह प्रेमी की सुसाइड की खबर सुनने के बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगा कर जान दे दी। दोनों शादी शुदा थे व दोनों के दो दो बच्चे भी थे। प्रेमिका का पति अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दुबई में नौकरी करता था। वही प्रेमी गांव में ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दोनों एक ही गांव के है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों का प्रेम संबंध दो साल से चल रहा था इसी वजह से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है। ग्रामीणों के भी बयान लिए गए हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं कथित तौर पर ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों परिवारों के प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन घर वाले इसके खिलाफ थे। तभी दोनों ने मौत को गले लगा लिया है।
मृतक युवक के बड़े भाई ने बताया कि रात में खाना हम सब लोगो ने रात में खाना खाकर सोए थे। भाई काफी दुखी था। उनके बताया कि भाई देर रात उठकर कही गया तो हमें लगा किसी काम से बाहर जा रहा है लेकिन जब मौत की सूचना मिली तो हम सब हक्काबक्का रह गए।
मृतिका के जीजा ने बताया कि युवक पहले हम लोगों के घर के ही ट्रैक्टर चलाता था फिर हम लोगों ने इसे निकाल दिया था। इन दोनों के प्रेम संबंध के बारे में किसी को सूचना नहीं थी। सुबह जब बच्चों ने शव देखा तो हम लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।


